फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुराल पहुंचा पति, पत्नी के प्रेमी ने धारदार हथियार से किए 17 वार, उपचार के दौरान मौत; आरोपी फरार

Sat, 08 Aug 2026 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी ससुराल आए मेरठ निवासी 28 वर्षीय तालिब पर शनिवार सुबह पत्नी के प्रेमी हासिम ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान तालिब के सिर पर 17 वार किए गए। गंभीर हालत में उसे पहले सीएचसी और फिर मेरठ के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल पति ने दम तोड़ दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में शनिवार सुबह एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। मृतक की पहचान मेरठ के लिसाढ़ी गेट निवासी तालिब (28) के रूप में हुई है। वह बुढ़ाना स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था। उसकी पत्नी मीना (26) भी मायके में थी।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब आठ बजे तालिब का पत्नी के प्रेमी बताए जा रहे हासिम से विवाद हो गया। इसी दौरान हासिम ने तालिब के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल तालिब मौके पर गिर गया, जबकि आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: मुजफ्फरनगर में CM योगी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, लिया कांवड़ मार्गों का जायजा

सिर पर किए गए 17 वार, हालत हुई गंभीर
हमले की सूचना मिलने पर पुलिस और तालिब के ससुराल वाले मौके पर पहुंचे। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी ली।

गंभीर रूप से घायल तालिब को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना ले जाया गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रणव तेवतिया ने बताया कि तालिब के सिर पर गंभीर घाव थे और उसकी हालत नाजुक थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन

मेरठ के चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत
सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद तालिब को मेरठ के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ बुढ़ाना ने भी तालिब की मौत की पुष्टि की है।

आरोपी फरार, तहरीर मिलने का इंतजार
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी हासिम फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तालिब की मौत के बाद परिवार में शोक है। वह अपने पीछे पत्नी मीना, चार वर्षीय बेटे और करीब दो वर्ष की बेटी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें