फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को कूड़ा मुक्त करने के डीएम को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ बैठक लेते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव ने डीएम को शहर को कूड़ा मुक्त करने के निर्देश दिए। वहीं, शहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला जेल व रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर ले जाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सोमवार को बैठक में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अब विकास की रफ्तार दोगुनी करनी है। इसके लिए जरूरी है कि शहर को भीड़ व जाम से मुक्त करने के साथ ही कूड़ा मुक्त भी किया जाएगा। राज्यमंत्री ने जिला जेल को शहर के प्रस्तावित भोपा रोड पर और रोडवेज बस स्टैंड को बाईपास पर जल्द से जल्द शिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए कार्रवाई अविलंब शुरू करने के भी डीएम सेल्वा कुमारी जे को निर्देश दिए। इसके साथ ही कूकड़ा-जौली रोड के साथ ही भोपा रोड, जानसठ रोड व रामपुर तिराहा के शेष भाग का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए गए। शहर को कूड़ा मुक्त कराए जाने की मुहिम चलाते हुए नगर क्षेत्र में विश्वकर्मा चौक-बालाजी मार्ग, रामलीला टिल्ला, स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल, प्रेमपुरी, रामपुरी और प्रेमपुरी मार्ग पर डलावघर बनवाए जाने के भी निर्देश दिए गए। शहर क्षेत्र के सभी पांचों मार्ग शामली रोड, भोपा रोड, जानसठ रोड, मेरठ रोड व रुड़की रोड पर गंदगी के अंबार को खत्म करने के भी दिशा-निर्देश दिए गए।
राज्यमंत्री ने डीएम को लॉकडाउन के दौरान शादी-विवाह संबंधी आयोजनों से जुड़े बेंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, डीजे व बैंड संचालक और हलवाइयों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। खतौली विधायक विक्रम सैनी, को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल के साथ ही एडीएम अमित सिंह, स्थानीय निकाय प्रभारी अजय अंबष्ट और अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें