मुजफ्फरनगर। गुरू सिंह सभा ने गुरू गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया। रोडवेज स्थित गुरूद्वारे में कीर्तन दरबार सजाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और लंगर छका।
रोडवेज के पास गुुुुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर तीन दिन से चल रहा अखंड पाठ संपन्न हुआ। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। हजूरी रागी जत्था विरेंद्र सिंह पंछी ने अपने जत्थे के साथ कीर्तन किया। ज्ञानी जोगा सिंह एवं ज्ञानी हरजीत सिंह ने गुरू गोबिंद सिंह जी के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गुरू गोबिंद सिंह ने किस तरह धर्म की रक्षा के लिए अपने परिवार को बलिदान कर दिया। उन्होंने पांच प्यारे बनाकर खालसा धर्म की स्थापना की। भाई हरप्रीत सिंह दिल्ली वालों ने गुरूबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर एसएसपी अभिषेक यादव ने भी दरबार में मत्था टेका। गुरू सिंह सभा ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी को लंगर छकाया गया।
कार्यक्रम में हरप्रीत सिंह सन्नी, अमरजीत सिंह सिडाना धनप्रीत सिंह, वीरेंद्र सिंह सेखो, सुखदर्शन बेदी, गुरप्रीत सिंह, गुरूचरण सिंह बराड़, बलकार सिंह, त्रिलोचन सिंह मान, इंद्रजीत सिंह, गुरनाम सिंह, प्रभजोत सिंह, तीर्थ सिंह गंभीर, सुखबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह गंभीर, दिलप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, वजीर सिंह, सतनाम सिंह हंसपाल, जितेंद्र सिंह, अभिजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, देवेंद्र सिंह का सहयोग रहा।