उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के अपमान के विरोध में खाप पंचायत व अखिल भारतीय जाट महासभा 21 दिसंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक, पालम 360 खाप चौधरी सुरेंद्र सोलंकी, अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह, अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुभाष माटियान, राष्ट्रीय सचिव अशोक बालियान शामिल होंगे।
आर्य समाज बनर्जी के इस कृत्य को कभी क्षमा नहीं करेगा
आर्य समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक आर्य समाज में हुई। इसमें जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने कहा कि जगदीप धनकड़ का परिवार आर्य समाज से जुड़ा रहा है। पूरा परिवार आर्य समाज के सिद्धांतों पर चलता है। आर्य समाज सांसद बनर्जी के इस कृत्य को कभी क्षमा नहीं करेगा। कंवरपाल शास्त्री कार्यवाहक अध्यक्ष जिला प्रधान, अमरेश गुर्जर, जगदीश सिंह, रण सिंह आयर, सुरेश फौजी, चरण सिंह आर्य, रामानंद आर्य, अनिल कश्यप, सुशील गुर्जर आदि ने विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर