फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निरंजन मलिक के जज्बे से शुकतीर्थ में बना कारगिल स्मारक, पढ़िए उनसे जुड़ी खास यादें

Mon, 09 Jan 2023 08:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : पूर्व उपथल सेना अध्यक्ष निरंजन मलिक के जज्बे से शुकतीर्थ में कारगिल स्मारक बना। पढ़िए यह खास स्टोरी।
विज्ञापन
पूर्व उपथल सेना प्रमुख निरंजन सिंह मलिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ में गंगा तट पर स्थित कारगिल शहीद स्मारक की स्थापना में पूर्व उपथल सेना अध्यक्ष निरंजन सिंह मलिक की अहम भूमिका थी। वीतराग स्वामी कल्याणदेव के प्रति श्रद्धा भक्ति में उन्होंने यह संकल्प निष्ठा से पूरा किया और टाइगर हिल्स के पत्थर, मिट्टी और विजयंत टैंक को स्मारक पर स्थापित कराया।

विज्ञापन


शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव के त्याग, सेवा और पुरुषार्थ से पूर्व थल सेना अध्यक्ष निरंजन सिंह मलिक बेहद प्रभावित थे। कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में भागवत धरा पर स्मारक बनाने के लिए वीतराग संत ने वर्ष 2000 में उन्हें नोएडा से गांधी पॉलिटेक्निक कुटिया पर आमंत्रित किया। संत की प्रेरणा से वह शुकतीर्थ में स्मारक निर्माण से समर्पित भाव से जुड़ गए। मलिक ने देशभक्ति की जीवटता का परिचय दिया और कारगिल युद्ध में टाइगर हिल्स के पत्थर और वीर सपूतों के लहू की मिट्टी लाकर स्मारक पर स्थापित कराए। शिलापट पर शहीदों सैनिकों और बटालियन के नाम अंकित है।

स्वामी ओमानंद के साथ मिलकर उन्होंने शहीद सैनिकों के परिवारों से संपर्क किया। नौ मार्च, 2003 को स्मारक के लोकार्पण पर देशभर से शहीदों के परिजन शुकतीर्थ आए। वीतराग स्वामी कल्याणदेव और एनसीसी मेरठ के तत्कालीन डीजी बी. के. बोपन्ना ने उन्हें सम्मानित किया था।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Suicide Case: जेईई मेन की तैयारी कर थी अवनी, आखिर क्यों उजाड़ ली जिंदगी, उठ रहे ये बड़े सवाल
विज्ञापन


तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत, राज्यसभा की उपसभापति नजमा हेपतुल्ला, केंद्रीय रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडीस, रक्षा राज्य मंत्री चमन लाल गुप्ता, केंद्रीय रसायन मंत्री सुखदेव सिंह ढिंढसा आदि कारगिल शहीद स्मारक पधारे और मलिक के प्रयासों की प्रशंसा की थी।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज घटना: एक घंटे तक छत पर घूमती रही छात्रा, फिर पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, दर्दनाक हैं तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें