फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सराफा व्यापारी और पोते को बंधक बनाकर लाखों के जेवर लूटे, तीन बदमाशों ने की वारदात

Sun, 14 Sep 2025 02:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

बुढ़ाना में दुकान पर जा रहे व्यापारी नेमचंद वर्मा और उनके पोते शिवम को तीन बदमाशों ने घेर लिया। बांधकर खेत में डाल दिया और जेवर लूटकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना में सराफा व्यापारी नेमचंद वर्मा और उनके पोते शिवम को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने लाखों रुपए के जेवर लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकर जांच पड़ताल की और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन


बुढ़ाना के ईदगाह रोड निवासी सराफा व्यापारी नेमचंद वर्मा अपने पोते शिवम के साथ गांव अबिपुर में अपनी दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में ईख से निकलकर आए तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। ईख के खेत में बांधकर डाल दिया। दादा पोते के पास लगभग 75 ग्राम सोने और ढाई किलो चांदी के जेवर थे, जिन्हें बदमाशों ने लूट लिया। 
बदमाशों के जाने के बाद दादा-पोते ने शोर मचाया तो लोगों ने आकर बंधनमुक्त कराया। 

एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। एसपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी देखें...
Muzaffarnagar: 100 की स्पीड पर दौड़ती कार का पहिया निकला, हाईवे पर पलटी कार, महिला की मौत; चार घायल    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें