फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जगबीर हत्याकांड : कोर्ट बदलवाने के लिए पूर्व मंत्री ने दिया प्रार्थना पत्र, अब 21 को सुनवाई

Thu, 16 Feb 2023 07:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: 2003 में हुए जगबीर सिंह हत्याकांड के मुकदमें में पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। योगराज इस मुकदमे के वादी हैं। हत्याकांड में तीन अभियुक्तों को नामजद किया गया था, जिसमें टिकैत का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
अदालत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह की हत्या के मुकदमे में वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने जिला जज चवन प्रकाश की अदालत में स्थानांतरण प्रार्थना पत्र (टीए) दाखिल किया है। जिला जज ने सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तिथि तय की है। अभियुक्त भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत अदालत में पेश हुए। 

विज्ञापन


जगबीर सिंह हत्याकांड़ की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या-पांच के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार कर रहे हैं। सुनवाई में बहस की प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने जिला जज चवन प्रकाश की अदालत में दूसरे कोर्ट में सुनवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। वादी ने एक प्रार्थना पत्र एडीजे-5 में देकर स्थानांतरण प्रार्थना पत्र के निस्तारण तक सुनवाई स्थगित करने के लिए दिया है। जिला जज अब 21 फरवरी को अभियोजन पक्ष के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करेंगे। पिछले दिनों जिले के तत्कालीन एसएसपी नवनीत सिकेरा के कोर्ट में बयान दर्ज हुए थे। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने बनाई नई पहचान, 19 फरवरी को आएंगी मेरठ, पिता ने DIG को पत्र लिखकर की ये बड़ी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता योगराज सिंह ने अलावलपुर माजरा गांव के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और सिसौली निवासी एवं वर्तमान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था। मुकदमे के ट्रायल के दौरान राजीव और प्रवीण की मौत हो चुकी है। अदालत में भाकियू अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षाएं, एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें