मुजफ्फरनगर के चरथावल पुलिस के एक दरोगा ने टेंपो चालक को सरेआम बीच सड़क पर खींचा। इस दौरान दरोगा टेंपो चालक को पीछे की तरफ ले गया और अभद्रता की।
टेंपो में सवार महिला और अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति रही। प्रकरण सीसीटीवी में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है।