फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस ने अवैध कट बंद कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसपी सिटी ने कट खोलने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर बनाए अवैध कट वाहन चालकों व राहगीरों की जान के दुश्मन बने हैं। इन कट पर कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने इन कटों को बंद करा रही है। बंद कराए गए कई कट जबरन खोल दिए गए। अब पुलिस ने इन्हें बंद कराने के लिए लोहे ही इंगल लगाई हैं। एसपी सिटी ने कट खोलने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की निर्देश दिए है।


यहां अवैध कट कराए बंद -
- खतौली क्षेत्र में भैंसा बाईपास के पास कट जबरन बनाया गया था। यहां एक दो बार हादसे हुए। इसके बाद मनव्वरपुर में भी इसी प्रकार अवैध कट बनाया गया। बुढ़ाना मोड़ कट व झिलमिल ढाबे के सामने भी कुछ ऐसे ही हालात थे। छपार में गांव खिंदड़िया मार्ग पर बना कट व बरला में सिंचाई विभाग की कोठी के सामने बनाया कट भी अवैध था। इन सभी को पुलिस ने बंद करा दिया है।
विज्ञापन

-
यहां हुए कई बार हादसे-
छपार क्षेत्र में रामपुर तिराहे पर कट बना है। यह कट एनएचएआई ने पहले से ही खोला है, लेकिन यहां पर एक बार नहीं, न जाने कितनी बार बड़े हादसे हो चुके हैं। 13 नवंबर की रात में ही दिल्ली से हरिद्वार घूमने जा रहे छह युवकों की मौत हो गई थी। छपार क्षेत्र में ही ताजपुर कट, बिजोपुरा सहित कई ऐसे कट हैं जहां हादसे हुए हैं। इस क्षेत्र में पहले से कई कट खोले गए हैं और वहां पर कई हादसे भी हुए। पुरकाजी क्षेत्र में फलौदा, भूराहेड़ी कट चौराहा है। पुरकाजी में एक कट तो ऐसा है, जो चौराहा दिखाई देता है और वहां कोई डिवाइडर नहीं है, जबकि वहां कई हादसे हुए हैं। खतौली व मंसूरपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कई कट बंद कराए हैं।

कई कट पुन: खोले तो लोहे की इंगल लगाई
खतौली क्षेत्र के गांव मनव्वरपुर, भैंसी बाईपास सहित कई अवैध कटों को बंद कराया गया था, लेकिन उन्हें जबरन खोल दिया गया। यह पता चलने पर वहां पुलिस ने लोहे की इंगल लगा कर इन अवैध कट को बंद करा दिया है।
विज्ञापन


इन्होंने कहा-
हाईवे पर बने अवैध कट बंद कराए हैं। एक-दो जगह बंद कराए कट पुन: खोलने की शिकायत मिली तो वहां लोहे की इंगल लगाई जा रही है।-सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें