मुजफ्फरनगर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। छपार निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति ने दहेज में ट्रैक्टर नहीं देने पर मायके में पहुंचकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने दहेज अधिनियम और तीन तलाक की धाराओं में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना छपार क्षेत्र निवासी शबाना की शादी हरिद्वार के थाना मंगलौर के गांव खेमपुर निवासी शाह आलम के साथ हुई थी। शादी में कई लाख रुपये खर्च किए गए। इसके बाद उसके परिवार में एक बेटे व बेटी ने जन्म लिया। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शबाना को कम दहेज का ताना देकर उसका उत्पीड़न करते थे।
आरोप है कि शाह आलम की पूर्व में भी पुरकाजी में शादी हुई थी और शबाना से शादी के समय इस तथ्य को छिपाया गया। पहली पत्नी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। आरोपी परिवार शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज में ट्रैक्टर की मांग करते रहे है। पीड़िता के साथ सभी आरोपी आए दिन बहाने बनाकर मारपीट करते रहे है।
यह भी पढ़ें: प्रेमी युगल की मौत का मामला: तीन दिन पहले खरीदा था तमंचा, खून से सना मिला कमरा, मोबाइल में थे आपत्तिजनक फोटो
कुछ दिन पहले आरोपी ससुर मोहम्मद मुर्तजा, सास मकीना, जेठ तमरेज, जेठानी सामिन व देवर उस्मान मायके में आए और बताया कि उन्होंने शाह आलम की दूसरी शादी के लिए लड़की देख ली है। इसके बाद शाह आलम ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: गांव में दहशत: हो गया ब्रेकअप... टुडे आईएम वेरी सेड और हो गई वारदात, जल्द खुलेगा प्रेमी युगल की मौत का राज