फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सांप के डसने से पति की मौत, जिंदा करने के नाम पर पत्नी से ठग लिए 2.70 लाख रुपये; तीन पर रिपोर्ट

Sun, 08 Nov 2026 12:12 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के हड़ौली गांव में पप्पू को सांप ने डस लिया। मोनू, धर्मपाल और बिजेंद्र ने पप्पू की पत्नी रीना को अंधविश्वास में फंसा लिया। इसके बाद शव को गंगा में बहा दिया। बाद में कहा कि पप्पू जिंदा हो गया है, वह आठ साल बाद लौटेगा। 
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भौराकलां थाना क्षेत्र के हड़ौली गांव में सर्पदंश से जान गंवाने वाले पप्पू (40) को जिंदा करने के नाम पर तीन ठगों ने उसकी पत्नी रीना से एक महीने में 2.70 लाख रुपये ठग लिए। शव को केले के तने पर बांधकर मवाना में गंगा में बहा दिया। झांसा दिया गया कि पप्पू को पकड़कर जिंदा कर बंगाल भेज दिया गया है, उसे वापस आने में आठ साल लगेंगे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले महीने नवरात्र में रीना के पति पप्पू को अनुष्ठान के दौरान सांप ने डस लिया था। उपचार के लिए वह इधर-उधर गई लेकिन आराम नहीं हुआ। परिचित के माध्यम से उसने उपचार के लिए मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव नंगला गोसाई निवासी मोनू, मवाना निवासी धर्मपाल और झाबापुर निवासी बिजेंद्र से मोबाइल पर बातचीत की। तीनों के कहने पर रीना गाड़ी में पति को लेकर उनके पास पहुंच गई।
 

तीनों ने पप्पू को सपेरे से इलाज कराने के नाम पर 30 हजार रुपये ले लिए। हालत में सुधार नहीं हुआ। उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी लेकिन आरोपियों ने कहा कि शव को केले के तने पर बांधकर गंगा में छोड़ना पड़ेगा। वह आगे जाकर पप्पू को सुरक्षित निकालकर जिंदा कर देंगे।
 

बहकावे में आकर रीना ने पति का शव आरोपियों के सुपुर्द कर दिया और घर लौट आई। एक सप्ताह बाद आरोपियों ने कॉल कर बताया कि उसका पति बिल्कुल ठीक है। बहाने से 20 हजार रुपये ले लिए। रीना ने बार-बार पति से बात कराने के लिए कहा तो आरोपियों ने झांसा दिया कि सपेरे ने बात कराने से मना कर दिया है। उसका पति बंगाल में गुरुजी के पास है। उसे गांव की सीमा में आने में आठ साल लगेंगे।
 

आरोपियों ने पीड़िता की मानसिक स्थिति का फायदा उठाया और उसे विश्वास दिलाया कि उसके पति जीवित हैं। उन्होंने पति की व्यवस्था के लिए हर महीने 10,000 रुपये भेजने को कहा। रीना ने ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 2 लाख 70 हजार रुपये का भुगतान किया। जब आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया, तो पीड़िता को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
 
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर जागी पुलिस...प्राथमिकी
पीड़िता ने पिछले महीने ही पुलिस को मामले की जानकारी दी लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता बुढ़ाना के सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में पहुंची। अदालत के आदेश के बाद अब पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ठगी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव का कहना है कि जांच एसआई पिंकू सिंह को सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें