फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुरकाजी में गोली मारकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चाचा समेत तीन लोगों ने की वारदात, ये है वजह

Thu, 11 Sep 2025 09:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Murder Of History Sheeter: गांव दादूपुर निवासी मोनू पुरकाजी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसकी अपने चाचा से रंजिश चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में चाचा पक्ष ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोली मारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरकाजी क्षेत्र में खादर के गांव दादूपुर में बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर मोनू (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने अपने चाचा सहित तीन लोगों पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल में पहुंचकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

 

गांव निवासी मोनू बृहस्पतिवार शाम के समय कहीं से बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। घर से पहले ही रास्ते में उसकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसे पेट में गोली मार दी गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गोली मारकर हमलावर फरार हो गए।
 

मोनू को गोली मारने की घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी पाकर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही परिजनों के साथ मोनू को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों ने मोनू के सगे चाचा सहित तीन लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर था मोनू
मोनू पुरकाजी थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों का घर रास्ते में है। उन्होंने घर जा रहे मोनू को रास्ते में रोककर गोली मारी। देर शाम एसएसपी ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया गया कि पूछताछ के लिए एक महिला सहित दो लोगों को थाने लाया गया है। सर्विलांस सहित पुलिस की तीन टीमें जांच व कार्रवाई में लगी हैं। 

ये भी देखें
Muzaffarnagar: एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह सस्पेंड, 750 बीघा जमीन रिश्वत लेकर नाम करने का आरोप    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें