जानकारी के अनुसार, शनिवार को युवती किसी काम से खेत पर गई थी। जब वह शाम तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में तलाश के दौरान पीड़िता बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को समझते हुए रातभर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी।
जांच जारी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सीओ सदर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ गया है।
ये भी देखें...
आयुष धर्मांतरण प्रकरण: चांदनी का फुफेरा भाई गिरफ्तार, आयुष का बिना दाढ़ी वाला फोटो वायरल होने पर चर्चाएं तेज