फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर गिरफ्तार

Wed, 07 Apr 2021 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पांच साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक मजदूर है। पुलिस ने उसे गिरफतार कर लिया है, वहीं बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार जिले पीड़िता ईंट के भट्टे में काम करने वाले एक मजदूर की बेटी है। उसे मंगलवार को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

पीड़ित बच्ची के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने ईंट भट्टे के पास वाली जगह पर बच्ची से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, एक अन्य मामले में जिले के जॉली गांव के पास गंग नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें