दूल्हा बग्गी पर बैठा था। सभी बाराती नाच रहे थे। पटाखे छोड़े जा रहे थे। एक पटाखे की चिंगारी गांव निवासी सरताज की लकड़ियों में जा गिरी। जिससे आग लग गई।
लोगो ने आग को बुझा दिया । इसी बात को लेकर सरताज पक्ष के कुछ युवकों की बरातियों से कहा सुनी हो गई। उनमें मारपीट हो गई।
आरोप है कि सरताज पक्ष के युवकों ने बरातियों की जमकर पिटाई की। एक बराती अमित को घर में खींच कर पीटा गया। सूचना देने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ फुगाना व तितावी पुलिस के साथ एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे। मारपीट में एक दर्जन बरातियों को चोट आई। प्रताप,रोकी,जयबीर दीपक, अमित व जगमोहन को ज्यादा चोट आई । सभी बघरा अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
अभी तक तहरीर नहीं दी गई। सरताज पक्ष के सभी आरोपी घर से फरार हैं। सीओ फुगाना एसपी उपाध्याय ने बताया कि अभी तहरीर नही आई है। घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है। गांव में पुलिस तैनात है। बरात सकुशल वापस लौट गई।