फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या, तीन महीने बाद खुला मामला, छह लोगों पर प्राथमिकी

Wed, 13 May 2026 05:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

ककरौली क्षेत्र के चौरावाला गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की आत्महत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना को तीन महीने बीत चुके हैं और अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
crime - फोटो : crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के चौरावाला गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक युवक की आत्महत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना को करीब तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब मामले में कार्रवाई शुरू हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


तीन महीने पहले युवक ने लगाई थी फांसी
जानकारी के अनुसार गांव निवासी अंकज उर्फ पंकज ने करीब तीन महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

मिलने बुलाकर प्रताड़ना का आरोप
मृतक की मां किरणवती का आरोप है कि 14 फरवरी को प्राची ने उनके बेटे को मिलने के लिए बुलाया था। वहां उसे प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। परिजनों का कहना है कि इसी कारण उसने आत्महत्या की।

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
परिजनों ने पहले पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने विभिन्न आयोगों को भी शिकायत भेजी, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। अंततः न्यायालय की शरण लेने पर आदेश के बाद पुलिस ने प्राची, उसके पिता बाबू कश्यप, भाई मांगा, धर्मवीर, जोनी और अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें