फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: काल बनकर ट्रैक्टर के सामने आई नीलगाय, युवा किसान की दर्दनाक मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Thu, 28 Jan 2021 08:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

-रजबहे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, युवक की मौत 
- बाकरनगर मार्ग पर नीलगाय को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
विज्ञापन
accident news, muzaffarnagar newsaccident news, muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भोपा थानाक्षेत्र में बाकरनगर मार्ग पर नीलगाय को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली रजबहे में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग दब गए, जिनमें से चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा-थ्रू निवासी कमलकांत पाल (25) ट्रैक्टर-ट्रॉली से भाड़े का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह वह साथी कपिल के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत में पत्ती भरने जा रहा था। जैसे ही वह बाकरनगर मार्ग पर पहुंचा, अचानक खेत से निकलकर नीलगाय ट्रैक्टर के आगे आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में कमलकांत ट्रैक्टर-ट्रॉली से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली रजबहे में पलट गई।

हादसे में कमलकांत व कपिल ट्रैक्टर के नीचे दब गए। कपिल ने जैसे-तैसे ट्रैक्टर के नीचे से निकलकर शोर मचाते हुए ग्रामीणों को बुलाया, जिसके बाद कमलकांत को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया।
विज्ञापन


घायल कमलकांत को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायल कपिल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
 
पांच माह पूर्व ही हुई थी शादी
 गांव बेहड़ा-थ्रू निवासी कमलकांत की शादी पांच माह पूर्व लॉकडाउन के दौरान गांव फिरोजपुर निवासी कोमल के साथ हुई थी। युवक के परिवार में पत्नी कोमल के साथ ही पिता रंजीत पाल, मां ब्रजवती व बहन हैं।

उसकी मां व बहन करीब आठ माह पूर्व मकान का छज्जा टूटकर गिरने से घायल हो गईं थीं, जिनका स्वास्थ्य अभी भी खराब है। ऐसे में युवक की अचानक मौत से परिवार पर कहर टूट पड़ा है। पत्नी कोमल के साथ ही उसकी मां व बहन की भी कमलकांत की मौत की सूचना मिलने से हालत बिगड़ गई, जिन्हें परिजनों ने बामुश्किल संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें