फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हार की बनी मूर्तियों से ही होगा पूजन

Thu, 01 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते सामाजिक संगठनों के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नदियों का प्रदूषण समाप्त करने के लिए अब धर्म का सहारा लिया जाएगा। शहर के पंडित अब प्लास्टिक और अन्य सामग्री से बनी मूर्तियों की पूजा नहीं कराएंगे। कुम्हार के हाथों से बनी मिट्टी की मूर्तियों को ही घरों में होने वाली पूजा में महत्व दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सामाजिक संस्था परिवर्तन की पत्रकार वार्ता में नगर के सामाजिक संगठनों और अर्चक पुरोहित संघ ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए धर्म को आधार बनाने की बात कही। संस्था अध्यक्ष कुशपुरी ने कहा कि इस बार गणपति यात्रा के दौरान शहर के सामाजिक संगठन ही पीछे-पीछे सफाई करते हुए चलेंगे। गणपतिधाम मंदिर के पदाधिकारियों ने वार्ता में घोषणा की कि वह इस बार यात्रा के लिए बंगाल के कलाकारों द्वारा बनाई जा रही मिट्टी की मूर्ति शामिल होंगी।। मंदिर समिति पर्यावरण सुरक्षा केे महत्व देगी। 

पंडित राज भारद्वाज, विशेषानंद गौतम, श्याम सुंदर मिश्रा, अमित वत्स ने कहा कि अब शहर के सभी पंडित मिट्टी से बनी मूर्तियों से ही पूजा कराएंगे। हमारे यहां भगवान की मूर्तियों और हवन की सामग्री आदि को नदी में बहाने की परंपरा है। यदि मिट्टी की बनी मूर्ति होती हैं तो वह पानी में गिरने के बाद फिर मिट्टी बन जाती हैं। नदियों को सजीव रखने के लिए उनका साफ सुथरा रखा जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें