फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: डीएवी इंटर कॉलेज में लिपिक के निलंबन के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन, बहाली की मांग

Mon, 16 Mar 2026 08:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के डीएवी इंटर कॉलेज में लिपिक के निलंबन के विरोध में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बहाली की मांग करते हुए तीन दिन में कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
सीओ निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के डीएवी इंटर कॉलेज में कार्यरत लिपिक अजेंद्र यादव को निलंबित किए जाने के विरोध में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों और शिक्षकों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और लिपिक की बहाली की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि लिपिक को गलत तरीके से निलंबित किया गया है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

तीन दिन में बहाली न होने पर आंदोलन की चेतावनी
शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय त्यागी ने कहा कि लिपिक को गलत तरीके से निलंबित किया गया है। उन्होंने प्रबंधन को दिए गए ज्ञापन में कहा कि यदि तीन कार्य दिवस के भीतर बहाली नहीं की गई तो संघ अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होगा।

 
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने भी दिया समर्थन
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष अमित जैन धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारी संघ को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए शिक्षक संघ इस संघर्ष में उनके साथ खड़ा है।

वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष डॉ. राहुल कुशवाहा ने प्रबंधन की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि शिक्षक संघ इस लड़ाई में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला खेल समन्वयक बबीता राणा, राजेंद्र, महावीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार और शुभम यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रबंधन ने बताया निलंबन का कारण
डीएवी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक अभिनव सुशील ने बताया कि लिपिक को विभागीय कार्यों में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है और मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें