फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा बाजार में जल निकासी और पेयजल आपूर्ति की मांग

विज्ञापन
जिला पंचायत में एसीओ को ज्ञापन देते दवा व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला परिषद के थोक दवा बाजार के विकास कार्यो को लेकर मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को ज्ञापन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी एवं महामंत्री अनिरुद्ध अग्रवाल दीपक के नेतृत्व में दवा व्यापारी ने कचहरी स्थित जिला पंचायत कार्यालय में अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल के नाम ज्ञापन अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार को दिया, जिसमें जिला परिषद बाजार की जर्जर दुकानों, सीढ़ियों, टॉयलेट, छज्जे आदि का सुदृढ़ीकरण करना, पार्क के सुंदरीकरण तथा बैंच लगवाना, जल निकासी एवं पेयजल आपूर्ति आदि की मांगे रखी गई है। प्रतिनिधिमंडल में बिजेंद्र शर्मा, रविंद्र निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें