फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दो सगी बेटियों के साथ किया गलत काम, पत्नी ने कर दी शिकायत, पुलिस ने 'लंगड़ा' करके पकड़ा

Fri, 03 Apr 2026 11:49 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के छपार में एक व्यक्ति अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ यौन शोषण कर रहा था। पत्नी को पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने उसे दतियाना मार्ग से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपार पुलिस ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर टीम गठित की थी। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


छपार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपनी दो बेटियों के साथ गलत काम कर रहा था। इसका पता उसकी पत्नी को चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह घर से फरार हो गया। 

बीती रात दतियाना मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को रोक लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अचानक फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। वह पहले भी अपनी नाबालिग पुत्री से गलत कार्य करने के आरोप में भोपा थाने से जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें