चाइनीज मीटर नहीं बदले तो आरपार की लड़ाई होगी
खतौली। गांव भैंसी में भाकियू की बैठक में वक्ताओं ने विद्युत निगम और अन्य प्रशासनिक विभाग में फैले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की। सबसे बड़ा मुद्दा विद्युत निगम में हो रहे भ्रष्टाचार की रही। मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि विद्युत निगम के द्वारा किसानों से वसूली हो रही है। रिश्वत नहीं देने पर किसान पर फर्जी मुकदमे हो रहे हैं। गांवों में लगे चाइनीज मीटर में अनाप शनाप रीडिंग आ रहे हैं, जिससे ग्रामीण बिजली का बिल नहीं भर पा रहे हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि खतौली तहसील क्षेत्र में जब तक चाइनीज मीटर नहीं बदले जाते हैं, तो किसान अपनी मीटर की रीडिंग नहीं देंगे। चाइनीज मीटर नहीं बदले गए तो, इसके बाद आरपार की लड़ाई की जाएगी। चाइनीज मीटरों की होली भी जलाई जाएगी। बैठक में कपिल सोम, सतेंद्र चौहान, मनोज सहरावत, आसू तालियान, ललित त्यागी, गुड्डू आदि उपस्थित रहे।