फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मनचले को चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने मनचले को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन

जानसठ। महिला ने मनचले युवक को चप्पलों से जमकर पीटा। राहगीरों ने युवक की बमुश्किल महिला से जान बचाई। लोगों ने युवक को नसीहत देकर छोड़ दिया।
जानसठ व तालड़ा बाईपास पर मंगलवार की सुबह एक महिला अकेले कहीं जा रही थी। इसी दौरान एक मनचला युवक पीछे से आया और महिला पर फब्बितयां कसने लगा। महिला ने मनचले युवक को पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। युवक भागने की कोशिश भी करने लगा था, लेकिन महिला ने उसको पकड़ लिया। महिला ने युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी। इस दौरान बाईपास से गुजरने वाले लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। युवक महिला से बचाने के लिए लोगों से मिन्नतें करने लगा। बाद में लोगों ने युवक को महिला से छुुड़ाया। युवक ने महिला के पैर पकड़ करके माफी मांगी, इसके बाद ही लोगों ने युवक को नसीहत देकर छोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें