फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: देहरादून निवासी प्रेमी युगल ने कार में खाया जहरीला पदार्थ, प्रेमी की मौत, प्रेमिका गंभीर

Wed, 22 Mar 2023 03:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

देहरादून निवासी एक प्रेमी युगल ने बुधवार को मुजफ्फरनगर जनपद में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में कार में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बताया गया कि प्रेमी की मौत हो गई है जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में  बीबीपुर चौकी के पास कार में देहरादून के प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन




दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक कंपनी के पास संदिग्ध स्विफ्ट कार खड़ी हुई थी। ड्राइविंग सीट पर लड़के और उसकी बगल वाली सीट पर एक लड़की को निढ़ाल हालत में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बताया कि कार से बदबू आ रही थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि युवती की हालत गंभीर है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में भाकियू का धरना, रामपुर तिराहा कांड में पुलिसकर्मी की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अमनदीप जायसवाल देहरादून के केदारपुरम का रहने वाला था। चार साल पहले उसकी शादी हो चुकी थी। युवती की शिनाख्त पल्लवी (25) देहरादून के इंद्रेश नगर की रहने वाली बताई गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों दो दिन पहले घर से फरार हुए थे। युवती के परिजनों ने देहरादून के डालनवाला में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें