फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोरना - वॉलीबाल में मुजफ्फरनगर ने शामली को हराया

Thu, 21 Sep 2023 11:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भोकरहेडी इंटर कॉलेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता विजेता मुजफ्फरनगर टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित करत
विज्ञापन
- इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्र के लोगों ने बालक-बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीमों को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने पुरस्कृत किया। सब जूनियर बालक व बालिका अंडर 14 वर्ग में मुजफ्फरनगर ने शामली की टीम को हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी मिथलेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। सीनियर बालक-बालिका अंडर 19 वर्ग में मुजफ्फरनगर की टीम ने सहारनपुर को हराया। प्रधानाचार्य डॉ. कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चे तनावमुक्त होते हैं व उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती तथा उनमें छिपी प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरुण कुमार मुन्ना, भारतवीर सिंह, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, प्रधानाचार्य फूलचंद्र, प्रधानाचार्य संजीव कुमार, व्यायाम शिक्षक प्रमोद यादव, लोकेंद्र सिंह, रवि चौधरी, अंजुपाल, बबीता राणा, प्रमोद कुमार, सत्यकाम तोमर, राहुल कुशवाह, समीर चौधरी, ओमबीर सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश सहरावत, चेयरमैन प्रतिनिधि सचिन वामन, प्रबंधक डॉ. कर्णवीर सिंह, बृजवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें