गांव चौरावाला में घरो के बाहर लगाई गयाी बल्लियां।
- अब तक छह से अधिक लोगों पर कर चुका हमला, सहमे हैं ग्रामीण
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली/मोरना। क्षेत्र के चौरावाला में सांड़ ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के बाहर बल्लियां लगा दी हैं। अब तक सांड़ कई लोगों को टक्कर मारकर जख्मी कर चुका है।
ककरौली थानाक्षेत्र के गांव चौरावाला में एक आवारा सांड़ इतना खूंखार हो गया है कि उसने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। सांड़ को रोकने के लिए घर के सामने बल्ली बांधकर घेराबंदी की गई है। मुनेश ने बताया कि वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी कि अचानक सांड़ आ गया और टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसमें महिला घायल हो गई।
गांव के 65 वर्षीय किसान रमेश को खेत से घर लौटते समय इस सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। एक अन्य महिला महेंद्री को टक्कर मारकर सांड़ ने घायल कर दिया है। सुरेश के भैंसे को टक्कर मारकर घायल कर दिया व उसके मकान की दीवार तोड़ दी। गांव निवासी ओमप्रकाश, सुधीर, बोला, रवि नायक आदि ने अपने घेर में बल्ली लगाकर सांड़ के आने का रास्ता बंद कर रखा है।
ग्रामीणों का कहना है कि खेतों पर आने-जाने वाले किसान सांड़ के भय से अपनी भैंसा-बुग्गी लेकर रास्ता बदलकर जाते हैं। पिंकू गुर्जर, सुमित नायक, भोला गुर्जर, प्रदीप, प्रहलाद, ऋषिपाल ने आवारा सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।