स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित क्रिकेट मैच आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित क्रिकेट मैच में पुलिस क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरनगर ने सहारनपुर एकेडमी को 21 रन से हराया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट और मीरापुर विधायक चंदन चौहान ने किया। खतौली बाईपास स्थित भैसी किक्रेट एकेडमी में सहारनपुर की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुजफ्फरनगर की पूरी टीम 25 ओवर में मात्र 139 रन पर ऑल आउट हो गई। मुजफ्फरनगर के बल्लेबाज जानी ने 34 रन, कप्तान मानव राठी ने 19 रन, पृथ्वी त्यागी ने 26 रन, आयुष ने 17 रन बनाए। सहारनपुर के गेंदबाज केशव अरोरा ने तीन विकेट, आकाश, उज्ज्वल, गौतम अजय, और उत्तम ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में मुजफ्फरनगर के गेंदबाजों ने सहानपुर की टीम को 119 रनों पर ऑल आउट कर दिया।बल्लेबाज संजय और मोहित ने 27-27 रन, प्रिंस ने 19 रन बनाए। मुजफ्फरनगर के कप्तान मानव राठी को 19 रन और 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। रालोद प्रत्याशी मदन भैया भी मैच के दौरान पहुंचे। आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ रहे।
इस दौरान विधायक अनिल कुमार, सचिन अग्रवाल, रोहन त्यागी, गौरव सिद्धार्थ, बॉबी त्यागी, महेश बंसल, सत्यदेव शर्मा, पंकज सैनी, जसवीर राठी, पंकज सैनी, संजय कुमार, गगन, वसीम, मुकेश चौधरी, हाजी इकबाल, वसीम कुरैशी, इमरान, इरफान, इकराम अंसारी आदि शामिल रहे।