फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बसपा नेता सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी निवासी चंद्रशेखर ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के बसपा सेक्टर प्रभारी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ जमीन के मामले में धोखाधड़ी व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।
बहेड़ी निवासी चंद्रशेखर का परिवार के लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस मामले में उन्होंने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें बहेड़ी निवासी बसपा के सहारनपुर मंडल के सेक्टर प्रभारी विकास कुमार का नाम भी शामिल है। चंद्रशेखर ने शहर कोतवाली में मुकदमा लिखाया कि गांव बेगमपुर में एक जमीन में सह खातेदार के रुप में उनका नाम है। उनके व अन्य खातेदारों के बीच भूमि विभाजन (कुर्रे) का वाद आयुक्त के न्यायालय में विचाराधीन है। आयुक्त ने सभी को यथा स्थिति बनाने रखने के आदेश दिए है। भूमि का किसी प्रकार का क्रय-विक्रय नहीं होगा। खातेदार आदित्य, संदीप न धोखे से इसी जमीन के कुछ हिस्से इकरारनामा सहारनपुर निवासी संजय खटाना, नवीन खटाना को कर दिया।
आरोप है कि सहारनपुर निवासी संजय व बहेड़ी निवासी अनुज त्यागी, विकास कुमार उन्हें धमकी दे रहे है। सभी आरोपी धोखे से उनकी जमीन हड़पना चाहते है। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर बहेडी निवासी आदित्य, संदीप, अनुज त्यागी, विकास कुमार व सहारनपुर निवासी संजय खटाना, नवीन खटाना के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि विकास कुमार का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उनके सामने जमीन की खरीद फरोख्त के बारे में बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें