उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। भोपा क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने एक सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि संभल में तैनात गांव का ही सिपाही गोविंद पिछले 10 वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने गोविंद पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने युवती को धमकाते हुए कहा कि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो है, जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।