फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर मिला इंसाफ: अदालत ने आरोपी चाचा को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, भतीजी के साथ की थी दरिंदगी

Tue, 27 Jun 2023 10:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : आखिर पीड़िता को इंसाफ मिल गया। अदालत ने आरोपी चाचा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी चाचा ने भतीजी के साथ दरिंदगी की थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कांधला थाना क्षेत्र में पांच साल की भतीजी से दुष्कर्म के दोषी चाचा को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा और मनमोहन वर्मा ने बताया कि 23 मार्च 2016 को पांच साल की मासूम खेल रही थी। इसी दौरान उसका रिश्ते का चाचा पहुंचा और उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिवार की महिलाएं मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित पक्ष के आरोपी सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया।

यह भी पढ़ें: Weather News: मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से दी राहत, सुहावना हुआ मौसम, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने की। अभियोजन पक्ष ने अदालत में सात गवाह पेश किए। दोषी को धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

यह भी पढ़ें: महंगाई की मार: मिर्च हुई और तीखी, खीरा व लाल टमाटर भी पहुंच से बाहर, थोक से लेकर फुटकर तक बढ़े सब्जियों के दाम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें