फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए, चली ठंडी हवा

विज्ञापन
सर्दी व शीत लहर में बच्चें को ऊनी कपडों में लेकर जाती स्कूटी सवार । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कई दिनों से मौसम को लेकर जताई जा रही आशंका रविवार को सच साबित हुई। मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर तक खिली धूप का आनंद ले रहे लोग अचानक छाए बादलों और ठंडी हवा से ठिठुर गए। दो तीन से तापमान स्थिर है, लेकिन कम होने के कारण ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग बारिश होने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

बीते करीब चार दिनों से दिन में अच्छी धूप निकल रही थी, लेकिन ठिठुरन बनी हुई थी। रविवार को भी सुबह से ही धूप निकली, लेकिन हवा चलने से ठंडक थी। दोपहर तक लोग खुले में बैठकर धूप का आनंद लेते रहे लेकिन करीब तीन बजे से बादल छा गए और हवा सर्द हो गई। मौसम में अचानक हुए बदलाव ने लोगों को ठंड से सिकुड़ने को मजबूर कर दिया। धूप को देखते हुए सुबह घरों से गर्म कपड़े लेकर नहीं निकले लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 19.5 तथा न्यूनतम 04 डिग्री रिकार्ड किया गया। दो दिन से तापमान इतना ही बना हुआ है। गन्ना शोध संस्थान की मौसम वेधशाला के प्रेक्षक पान सिंह का कहना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए बारिश के आसार बन रहे हैं।
स्कूलों में आठ जनवरी तक का अवकाश
जिले के सभी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक आठ जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है। बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
एक जनवरी 19 0.9
दो जनवरी 21 4.6
तीन जनवरी 21.5 6.2
चार जनवरी 19.4 5.0
पांच जनवरी 19.5 5.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें