फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था बनाने को शहर को 16 सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवस्था बनाने के लिए शहर को 16 सेक्टर में बांटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और भीड़ को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने शहर को 16 सेक्टरों में बांटा है। सभी सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जनता को जरूरी सुविधाएं दूध, सब्जी, राशन, दवा उन्हीं के सेक्टर में उपलब्ध कराने की योजना है। प्रशासन की सोच है कि जो व्यक्ति जिस क्षेत्र का है वहीं पर रहे पूरे क्षेत्र में भ्रमण न करे।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सहारनपुर और मेरठ में लॉकडाउन हो चुके हैं। जिले को लॉकडाउन से बचाने और भीड़ को एक स्थान पर एकत्र होने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एहतियातन कुछ कदम उठाए हैं। प्रशासन ने शहर को 16 सेक्टरों में बांटकर जनता के आवागमन को सीमित रखने का प्लान बनाया है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि शहर को सेक्टर में बांटने के पीछे का कारण यह हैं कि जो जिस क्षेत्र का है वह वहीं पर रहे। गांधी कालोनी के लोगों को दूध, सब्जी, फल, दवा वहीं पर मिल जाए। इसी तरह नई मंडी के लोग वहां से बाहर न निकलें। खालापार को दो भागों में बांटकर यहां भी यह व्यवस्था की जाए। कच्ची सड़क पर अलग से सेक्टर बनाया जा रहा है। रामलीला टिल्ला, कृष्णापुरी को अलग सेक्टर में शामिल करे। इस तरह शहर को कुल 16 सेक्टर में बांटकर इन सब क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। इन्हें अपने सेक्टरों में व्यवस्था देखने के लिए कह दिया है। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मुनाफाखोरी की स्थिति की जांच करें। सुबह सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें, जो लोग मुनाफाखोरी या जमाखोरी में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि वह सहयोग प्रदान करें तो हम इस विकट स्थिति में भी अपने जनपद को लॉकडाउन के संकट से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सभी एसडीएम और मंडी समिति मुजफ्फरनगर, शाहपुर और खतौली के सचिवों को लेकर कमेटी बनाई गई हैं, जो मंडियों के स्तर पर आवश्यक वस्तुओं के दामों की सूची तैयार करेंगी। डीएम को यह सूची प्रस्तुत करते हुए उनकी स्वीकृति के बाद सार्वजनिक किया जायेगा। इस सूची में दर्ज वस्तु के दाम से ज्यादा यदि कोई लेता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें