20 लाख रुपये का ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर 1 लाख 33 हजार रुपये ठग लिए गए। साइबर अपराधियों ने इस्लामिक बैंक बताकर बिना ब्याज लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी की।
शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्दावाला निवासी साजिद के पास 20 दिसंबर को फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को महाराष्ट्र के ओरंगाबाद इस्लामिक बैंक का कर्मचारी बताया था। कहा था कि उनका बैंक बिना ब्याज लोन देता है। बैंक चार्ज के नाम पर केवल 1750 रुपये लिए जाते हैं। चार्ज जमा करने के बाद कितना भी लोन लिया जा सकता है।