फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएस स्टेडियम ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोटर्स स्टेडियम में अंडर-14 क्रिकेट लीग सीजन-2 का फाइनल मुकाबला सीसीएस स्टेडियम की टीम ने जीता। स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्र्गनाइजेशन के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता के फाइनल में सीसीएस स्टेडियम मुजफ्फरनगर की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। अकोर्ड एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 98 रन बनाए, जिनमें अंकुश ने 14 व वसीम ने 26 रनों का योगदान दिया। बिलाल और सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट लिए। धोनी ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीसीएस स्टेडियम की टीम ने पांच गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से जीत हासिल कर ली। तनुज ने 28 और सिद्धार्थ ने 27 रन बनाए। अकोर्ड टीम की ओर से शोएब ने चार विकेट लिए। बेस्ट बॉलर अफान, बेस्ट बेट्समैन वंश व असद, बेस्ट विकेट कीपर शेहरयार और मैन ऑफ द टूर्नामेंट सिद्धार्थ बने। बेस्ट ऑल ओवर का खिताब शोएब को मिला। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश रहे। कोच प्रीति मेहरा ने सभी का आभार जताया। अतीक, नवील, मयंक, नमन भारद्वाज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें