सीएम पुष्कर धामी को चेक सौंपते कारोबारी।
- फोटो : amar ujala
देहरादून में रियल एस्टेट का कारोबार करने वाले मुजफ्फरनगर शहर के उद्यमी हाजी रईस अहमद ने जोशीमठ में भू-धंसाव से परेशान लोगों की मदद के लिए उत्तराखंड रिलीफ फंड में 11 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने देहरादून में सहायता का चेक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सौंपा।