फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने डायल टेलीफोन को विभाग करेगा एकत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने डायल टेलीफोन को विभाग करेगा एकत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीएसएनएल के कार्यालयों पर पुराने डायल टेलीफोन की डिमांड करने वालों के नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट होगा। इसी के साथ विभाग ने सभी लाइनमैन से जानकारी मांगी है कि उनके पास कोई डायल टेलीफोन तो नहीं है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के 30 साल पुराने काले रंग के डायल होने वाले टेलीफोन की अचानक डिमांड बढ़ जाने से पूरा विभाग परेशान है। समस्या इस बात को लेकर ज्यादा बनी हुई है कि विभाग के कुछ लोग भी इन पुराने टेलीफोन को ढूंढने में लगे हुए हैं। एसडीओ संजीव शर्मा का कहना है कि जिले में जितने भी लाइनमैन है उनसे कहा गया है कि उनके पास अगर कोई पुराना टेलीफोन बचा हुआ है तो उसे किसी को न दे विभाग को जमा कराएं। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी कर्मचारियों से कह दिया गया है कि जो भी उनके पास इस टेलीफोन की डिमांड को लेकर आ रहा है। उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर अवश्य नोट कर लें। यह टेलीफोन देना किसी को नहीं है। इस पुराने टेलीफोन में मैग्नेट सिस्टम होने से इसके दुरुपयोग की आशंका है। हालांकि दूरसंचार की व्यवस्था में अब यह किसी काम का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें