फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: आठ अक्तूबर को पुलिस के खिलाफ बजेगा भाकियू का रणसिंघा, राकेश टिकैत ने दी ये चेतावनी

Fri, 03 Oct 2025 10:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

भारतीय किसान यूनियन आठ अक्तूबर को एसएसपी कार्यालय पर पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन करेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि मोरना के सर्वेंद्र राठी के मामले में भी पुलिस ने वायदाखिलाफी की। 
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि अधिकारी किसान आंदोलन के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। मोरना के सर्वेंद्र राठी के मामले में पुलिस ने वायदाखिलाफी की। आठ अक्तूबर से एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे। किसानों के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को पंजाब से जारी किए गए वीडियो में चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। पिछले दिनों ही भोपा में कार्यकर्ता के खिलाफ साजिश रची गई। यह पहला मामला नहीं है। पहले रतनपुरी पुलिस ने ऐसी हरकत की थी। मुजफ्फरनगर में अधिकारी भाकियू के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। किसान आंदोलन के लिए तैयार रहें। आठ अक्तूबर के शामली के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पुलिस का रवैया बेहद निराशाजनक है।
 

बिना अनुमति डीएम-एसएसपी से नहीं मिलेंगे कार्यकर्ता
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति के बिना कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी डीएम और एसएसपी से नहीं मिलेगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उससे संगठन का कोई वास्ता नहीं रहेगा। अगर कोई विशेष परिस्थिति होती है तो जिसे हम भेजेंगे वही जाएगा। हम पुलिस का शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
 

भाकियू नेताओं ने शुरू की धरने की तैयारी
भाकियू के एनसीआर प्रभारी कपिल सोम ने अपने आवास पर भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। सोम ने कहा कि पुलिस-प्रशासन किसानों की आवाज को दबाना चाहता है। आठ अक्तूबर से एसएसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। अध्यक्षता ठाकुर रामकिशन और संचालन बीर सिंह ने किया। इस मौके पर सुखपाल, नरेंद्र, दयानंद, रामसेवक, ओमवीर सिंह, जीत सिंह, रघुराज सिंह, जगपाल सिंह, मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
 
विज्ञापन

टिकैत और एसएसपी की हुई थी बातचीत
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सर्वेंद्र राठी के प्रकरण में एसएसपी संजय वर्मा से मोबाइल पर बातचीत की। वार्ता से समाधान नहीं निकला। इसके बाद भाकियू प्रवक्ता ने आठ अक्तूबर को धरने का एलान कर दिया। आरोप लगाया गया है कि पुलिस अधिकारी बार-बार वायदा करते हैं और आंदोलन पर भी टिप्पणी करते हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को निशाना बनाया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान अपनी तैयारी में जुट जाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें