फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 14 Oct 2025 02:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक की टक्कर से शेरनगर निवासी बाइक चालक इरशाद की मौत हो गई। परिजन आक्रोशित होकर हाईवे पर जाम लगा बैठे। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खोला।

विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बिलासपुर कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक इरशाद (शहर शेरनगर निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया है कि युवक बाइक पर अपने गांव जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई।

युवक की मौत से क्षेत्र में गुस्सा फैल गया और परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खोला, लेकिन इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

फिलहाल परिजनों ने पुलिस में अभी तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें