फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, देर रात दुकान से लौटते वक्त हमला

Tue, 14 Oct 2025 12:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कूल्हेड़ी में देर रात रंजिश के चलते युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुरतलिब (28) के रूप में हुई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कूल्हेड़ी में रविवार देर रात रंजिश के चलते युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुरतलिब (28 वर्ष) के रूप में हुई है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। मुरतलिब देर रात दुकान से सामान लेने गया था, तभी दूसरे पक्ष के दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुरतलिब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मृतक पक्ष की तहरीर पर दो नामजद हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें