फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
पुरकाजी में पाकिस्तान का पुतला फूंकते बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुरकाजी। ननकाना साहेब गुरुद्वारे पर किए गए पथराव के विरोध में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सोमवार सवेरे करीब दस बजे बीजेपी, विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता बजरंग दल के नगर संयोजक विपिन वर्मा के आवास पर इकट्ठा हुए। बजरंग दल के जिला संयोजक पीयूष राणा के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला लेकर मेन बाजार से होते हुए जुलूस के रूप में सिख समाज के सम्मान में बजरंग दल मैदान में, पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान शर्म करो आदि के नारे लगाते हुए थाना गेट पर पहुंचे। जहां पर बजरंग दल के जिला संयोजक पीयूष राणा ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। हिंदू बहन बेटियों को घर से उठाकर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उनसे विवाह किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। मौके पर भारत भूषण खुल्लर, पीयूष राणा, वीरेंद्र सिंह, अनिल गर्ग, मणिकांत गोयल, निर्दोष जैन, संदीप गोयल, नरेश मिगलानी, सतविंदर बेदी, विपिन वर्मा, राजू सोढ़ी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें