फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: घर के सामने ही बीए के छात्र की चाकू मारकर हत्या, वॉलीबॉल मैच में फाउल को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 30 Oct 2025 09:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मेघाखेड़ी गांव में पारस का दूसरी टीम के युवाओं से विवाद हो गया। मैच के बाद आरोपी पारस के घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाकर मार डाला। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई मंडी कोतवाली के गांव मेघाखेड़ी में वॉलीबॉल खेलने के दौरान फाउल को लेकर हुए विवाद के बाद घर से बुलाकर बीए के छात्र पारस (20 ) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में तनाव है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

 

गांव मेघाखेड़ी के स्टेडियम में रोजाना गांव के युवा वॉलीबॉल खेलते हाँ। बृहस्पतिवार को खेल के दौरान गांव के हर्षित और पारस में फाउल को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान शोरशराबा हुआ तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को घर भेज दिया।
 

आरोप है कि कुछ देर बाद हर्षित अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर पारस के घर पहुंचा और आवाज लगाकर उसे बाहर बुलाया। बाहर आते ही चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद हमलावर भाग गए। इस दौरान चीख पुकार सुनकर युवक के परिजन घर से दौड़ कर आए। घायल युवक को भोपा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ सीओ मंडी राजू कुमार साव मौके पर पहुंचे। अस्पताल में पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। सीओ नई मंडी ने बताया कि हमले में दो-तीन आरोपी शामिल थे, पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ये भी देखें...
Meerut: व्यापारी से नाक रगड़वाने के मामले में भाजपाइयों ने कराया समझौता, सत्यम ने विकुल के बारे में ये कहा    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें