उत्तर प्रदेश के खतौली में भाजपा नेता की हत्या के मामले में साजिश करने के आरोपी पालिका के पूर्व चेयरमैन द्वारा न्यायालय में पेश न होने पर न्यायालय ने सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट के तलबी आदेश के बावजूद सात महीने बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है।