फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल सेना की भर्ती में उमड़े नौजवान

Sat, 22 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सेना में भर्ती रैली में पहले दिन शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर के युवकों ने हिस्सा लिया। बड़ी तादाद में रात में ही युवक मुजफ्फरनगर स्टेडियम और नुमाइश कैंप पहुंच गए थे।
विज्ञापन


रात 12 बजे से ही अभ्यर्थियों को मैदान में एंट्री दे दी गई। आर्मी के मानकों के मुताबिक पहले रेस, लांग जंप और पुशअप के कड़े इम्तिहान से युवाओं को गुजरना पड़ा। इस दौरान पुलिस फोर्स के व्यापक इंतजाम रहे।

चौधरी चरण सिंह स्टेडियम और नुमाइश कैंप में कर्नल डॉक्टर पंकज साहनी की देखरेख में थल सेना की भर्ती शुरू हुई। पहले दिन तय समय के अनुसार गौतमबुद्धनगर के युवाओं ने भर्ती में हिस्सा लिया। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से ही भर्ती में हिस्सा लेने आए युवकों को सेना ने स्टेडियम के अंदर दाखिल करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


सुबह छह बजे से अलग-अलग समूहों  में 700-700 युवाओं से 1600 मीटर की रेस पांच मिनट 20 सेकेंड में पूरी कराई गई। सेलेक्ट हुए युवकों को अंदर रोक लिया गया, जिन्हें शाम को बीम पुशअप और लांग जंप कराई गई।

 इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को मूल निवास प्रमाण-पत्र, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट के साथ आना था। कुछ अभ्यर्थियों के पास मूल निवास प्रमाण-पत्र नहीं होने के कारण वह भर्ती में हिस्सा नहीं ले पाए। उन्हें मायूस होकर वापस जाना पड़ा।

क्या हैं आर्मी भर्ती के मापदंड
थल सेना में भर्ती के लिए आए युवकों की उम्र साढ़े सत्रह से 23 वर्ष होनी चाहिए। जिसके लिए लंबाई कम से कम 5.7 इंच, वेट- 50 किलो से कम नहीं होना चाहिए। छाती सामान्य 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी होनी चाहिए। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 40 प्रतिशत से ऊपर मार्क्स होने चाहिए।

भर्ती में सेना अपने लिए सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी, नर्सिंग सहायक, लिपिक स्टोर कीपर और ट्रेडमैन पदों के लिए भर्ती कर रही है। फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद सभी अभ्यर्थियों के स्लेट लगाकर फोटो खींचे जाएंगे। बाद में अभ्यर्थी का चिकित्सय परीक्षण भी होगा।

मैदान गीला होने से रेस मेें आई दिक्कत
भर्ती में शुक्रवार को आए युवाओं को बारिश के कारण परेशानी उठानी पड़ी। गौतमबुद्धनगर से आए धर्मेंद्र, अरविंद, नदीम, अशोक आदि ने बताया कि रात में हुई बारिश के कारण पूरा स्टेडियम गीला था। जिसके चलते अभ्यर्थियों को रेस लगाने में कठिनाइयों को सामना करना पड़ा। रेस के दौरान युवक फिसलकर गिरते रहे।

भर्ती से आउट हुए टैटू के शौकीन
शरीर पर टैटू गुदवाने के शौकीन युवकों को आर्मी भर्ती से हाथ धोना पड़ गया। भर्ती में तमाम ऐसे नौजवान पहुंचे थे, जिनके बाजुओं, गले और सीने पर टैटू गुदे थे। आर्मी अफसरों ने चेकिंग में ऐसे युवकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। शरीर पर किसी भी तरह का चिह्न और नाम भी भर्ती के लिए योग्य नहीं है।

शारीरिक परीक्षा में केवल 340 हुए पास
सेना की भर्ती में पहले दिन जिला गौतमबुद्धनगर के 5161 नौजवान शामिल हुए। मगर दस प्रतिशत भी नौजवान शारीरिक परीक्षा पास नहीं कर सके। हवलदार अंकुश कुमार ने बताया कि पहले दिन केवल 340 अभ्यर्थी ही शारीरिक परीक्षा में पास हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें