फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर आक्रोश भड़का, जाम लगाया

विज्ञापन
बिरालसी में करंट से युवक की मौत पर थानाभवन मुख्य मार्ग पर भाकियू ने लगाया जाम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
युवक की मौत पर आक्रोश भड़का, जाम लगाया
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी के जंगल में खेत पर चारा लेने गए युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। किसान की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। भाकियू की अगुवाई में किसानों ने बिरालसी-थानाभवन मार्ग पर करीब साढ़े चार घंटे तक जाम लगाए रखा। एसडीएम सदर दीपक कुमार और सीओ सदर कुलदीप कुमार ने मौके पर पीड़ित परिवार को विद्युत निगम की तरफ से पांच लाख का चेक दिया। किसान दुर्घटना बीमा योजना मद से पांच लाख दिलाने के भरोसे पर जाम खुला।
चरथावल के गांव बिरालसी निवासी शुभम (25) पुत्र नरेश मंगलवार सुबह बुग्गी लेकर खेत पर चारा लेने गया था। बताया कि खेतों के ऊपर से गुजरने वाली 33 हजार विद्युत लाइन के तार जर्जर और ढीले है। खेत में चारा काटने के बाद युवक घास की गठरी को सिर पर रखकर बुग्गी में रखने जा रहा था। अचानक गठरी हाइटेंशन लाइन से टकरा गई। तारों में प्रवाहित करंट लगने से युवक बेहोश हो गया। सूचना पर परिजन इलाज के लिए घायल को लेकर मुजफ्फरनगर गए, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत पर किसान संगठनों के नेता मौके पर पहुंचे। किसानों ने बिरालसी चौकी के सामने मुख्यमार्ग पर सुबह 10.30 बजे जाम लगा दिया। करीब साढ़े चार घंटे तक भीषण गर्मी में लगे जाम में लोग फंसे रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। एसडीएम, सीओ, एसओ और विभाग के एक्सईएन शेखर चंद मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी किसानों की अफसरों से झड़प हुई। विभाग ने दुर्घटना में मृतक के परिवार को क्षतिपूर्ति योजना से पांच लाख का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा गया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये मंजूर कराने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब दोपहर 2.30 बजे जाम समाप्त हुआ। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, कृष्ण पाल सिंह, भाकियू नेता विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह, प्रधान के पति मोहन सिंह, मोनी ठाकुर आदि मौजूद रहे। उधर, मृतक की शादी करीब छह महीने पहले मनीषा के साथ हुई थी। पत्नी और परिजनों की रो-रोकर बुरी हालत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरालसी-लालूखेड़ी मार्ग बनने से नीची हो गई लाइन
चरथावल। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शेखरचंद ने बताया दो साल पहले नहर किनारे बिरालसी- लालूखेड़ी मार्ग बनने से किसानों के खेत नीचे हो गए हैं। सड़क को कई फीट ऊंचा उठा दिया गया है। यही वजह है विद्युत लाइन काफी नीची हो गई। दो दिन बाद हाइटेंशन लाइन के खेतों से गुजरने वाले तारों को 15 फीट ऊंचाई पर बंधवाने और क्षेत्र के तमाम जर्जर विद्युत लाइनों का सर्वे करा कर उन्हें ठीक कराने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें