गांव निवासी छात्र उत्तराखंड के गुरुकुल नारसन के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहा था। इस बार उसने सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। मंगलवार को बोर्ड का रिजल्ट आया, जिसमें वह फेल हो गया। जबकि उसके गांव के ही रहने वाले उसके सहपाठी पास हो गए थे। इससे वह आत्म ग्लानि महसूस करने लगा और परेशान होकर अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें...
Muzaffarnagar: हिमाचल में डाली 10 लाख की डकैती, पुलिस से हो गई मुठभेड़, सात बदमाश घायल, ऐसे कसा शिकंजा
घटना का पता चलते ही परिजन उसे डॉक्टर के यहां भी ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिजनों में शोक छा गया। उन्होंने बिना पुलिस कार्रवाई कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।