फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बारिश में नहाने घर से निकला तीन साल का बच्चा नाले में बहा, रोता रहा पांच साल का मासूम भाई

Sun, 22 Jun 2025 01:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

गांव शेरनगर में दोनों भाई अपने घर में नहा रहे थे। तभी अचानक दोनों बाहर चले गए। मासूम अवि के नाले में बहने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और उसकी तलाश में लग गए। कई घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला था। 
विज्ञापन
नाले में बच्चे को तलाश करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेर नगर में बारिश में नहाते समय 3 वर्षीय बालक अवि नाले में जा गिरा। वह बारिश के पानी में बह निकला। उसे तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन

बालक के पिता राहुल ने बताया कि वह अपने घर में काम कर रहा था। उसका बेटा अवि अपने बड़े भाई किट्टू (5 ) के साथ बारिश में घर के आंगन में नहा रहा था। वह बारिश में बाहर चला गया और घर के बाहर नाले में गिरकर पानी के बहाव में बह गया। यह पता चलते ही गांव के लोगों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कई घंटे बाद भी मिल नहीं पाया। उधर बच्चे की तलाश में पुलिस, ग्रामीण और दमकल विभाग टीम के कर्मचारी लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें