फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: किशोर ने मामूली बात पर की आत्महत्या, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, इस बात से था नाराज

Mon, 07 Aug 2023 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किशोर ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जानसठ क्षेत्र के गांव राजपुर कला में एक किशोर ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


किशोर यश (17) का शव गांव के बाहर आम के मगनवीर के बाग में पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणाें ने शव देखकर उसके परिजनों को सूचना दी तो परिजन व काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों के अनुसार बहन भाई में विवाद होने के बाद यश रविवार देर शाम घर से बिना बताएं चला आया था। इसके बाद उसका शव सुबह पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें