मुजफ्फरनगर में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में गर्वित चौधरी के शानदार 77 रनों की बदौलत मुजफ्फरनगर ए ने मुजफ्फरनगर बी को 107 रनों से पराजित कर दिया। यूपी जूनियर टीम चयनकर्ता उबेद कमाल खिलाड़ियों का प्रदर्शन परखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहे। उन्होंने मैच से पूर्व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रदेश की अंडर-16 टीम के चयन प्रोसेस के तहत प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के पहले मैच में मुजफ्फरनगर ए टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 186 रन बनाये।
ओपनर आशीष अच्छी शुरूआत का लाभ नहीं उठा पाये और 20 रन बनाकर आउट हो गए। 2 विकेट गिरने के बाद खेलने आये गर्वित चौधरी ने मैच की आकर्षक पारी खेली उन्होंने 9 चौके लगाकर 77 रन बनाए।
ऋतिक बालियान और अनुज पंवार ने 17-17 रन बनाए। प्रभात ने 22 रन देकर 4, अनुज ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए। अर्पित, हर्ष और अली ने 1-1 विकेट लिया। मुजफ्फरनगर बी टीम, मुजफ्फरनगर ए की अच्छी गेंदबाजी का सामना नहीं कर पायी और सारे बल्लेबाज 79 रन बनाकर आउट हो गए। सर्वाधिक 13 रन अनुज पंवार ने बनाए। अनिवेष तथा नदीम ने 12-12 रन का योगदान दिया।
तेज गेंदबाज जान मोहम्मद, शशांक त्यागी और नौशाद ने शानदार सधी गेंदबाजी की और 2-2 विकेट झटकाए। स्पिनर आदेश बालियान और अब्दुल्ला ने 2-2 विकेट लिए। अंपायर आदिल जैदी और रवि तथा स्कोरर इमरान रहे।
एमसीए सचिव और बीसीसीआई सदस्य मनोज पुंडीर ने मैच से पूर्व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा क़ि प्रदेश की टीम में जगह बनाने के वे सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को अपनी प्रतिभा से प्रभावित करके ही सफल हो सकते हैं। संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, कुमार मौजूद रहे। शनिवार (आज) सहारनपुर और मुजफ्फरनगर बी टीम के बीच मैच होगा।