फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुरकाजी के खादर में बनीं झोपड़ियों में अचानक लगी आग, दर्जनभर झोपड़ियां जलकर राख

Wed, 07 Jun 2023 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में पुरकाजी क्षेत्र में बुधवार को खादर क्षेत्र में बनी झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। आग से दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मशक्कत  के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
झोपड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुरकाजी क्षेत्र में बुधवार को खादर क्षेत्र में बनी झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग से दो पशु भी झुलस गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव भैंसली वाला बढ़िवाला में मुस्लिम समुदाय मेव जाति के करीब 30 परिवार झोपड़ियों में रहते हैं। बुधवार सवेरे करीब दस बजे अचानक एक झोपड़ी में आग लग गईं।
देखते ही देखते आग अन्य झोपड़ियों में भी पहुंच गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे झोपड़ियों में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:  Murder in Meerut: सिर में गोली लगते ही जमीन पर ढेर हुई महिला अधिवक्ता, हत्या से दहला इलाका, सामने आई ये वजह
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर आस पास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग लगने से झोपड़ियों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से दो पशु भी झुलस गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि कोई जन हानि नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें