फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन ने 7वीं आर्थिक गणना का शुभारंभ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। भारत सरकार द्वारा जारी 7वीं आर्थिक गणना का शुभारंभ नगर पंचायत के पूर्व चैयरमेन जहीर कुरैशी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

सांख्यकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से पूरे देश में 7वी आर्थिक गणना का कार्यक्रम जारी है। सुपरवाईजर कोमल कुमार ने बताया कि सातवीं आर्थिक गणना कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी द्वारा कराई जा रही है। इस बार यह गणना पूर्ण रुप से डिजिटल ऑनलाइन कर दी गई है, जिसका डाटा गणनाकार प्रत्येक घर पर जाकर नागरिकों से जानकारी लेकर एप के माध्यम से डाटा अपलोड करेगा। एप के माध्यम से समस्त जानकारी सांख्यकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मन्त्रालय भारत सरकार के पास सुरक्षित रहेगी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी ने नगरवासियों से अपील की कि इस आर्थिक गणना की जानकारी लेने वाले गणनाकारों का पूर्ण सहयोग करें व परिवार के सदस्यों व अपने कामकाज की सही जानकारी दें। जिससे सरकार को नागरिकों के लिए भविष्य में योजनाएं बनाने में सहयोग मिल सकें। इस अवसर पर संजीव शील, शुभम वर्मा, राहुल कुमार, सभासद जहीरुदीन, गौरव त्यागी, दिलशाद, सलीम, शाहवेज, आजाद शर्मा, हर्षदीप, नसीम कुरैशी, हरेन्द्र, इकराम, विशाल, आदित्य, मोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें